Apr 12, 2011
बस एक ही अन्ना काफी है.....
बस एक ही अन्ना काफी है आबाद गुलिस्ताँ करने को . इस देश को अन्ना की जरुरत तो गाँधी जी के बाद से ही थी । यदि वह पहले ही आ गए होते तो आज देश इस हालत में न पहुंचता और न हम लोग पहुँचाने ही देते । अब तक देश में अनेक अन्ना हो चुके होते और ये सारे अन्ना मिलकर देश की निगहबानी कर रहे होते। गाँधी जी ने जिस भारत की कल्पना की थी वह तो लगता है उनके साथ ही चला गया । इन लोंगो ने जो भारत बना दिया शायद यह उनकी कल्पना नहीं थी । मजे की बात यह है कि यहसब कुछ उनका ही नाम लेकर किया जा रहा है । देश में आज आतंकवाद , लूट खसोट महंगाई और घपले घोटाले अपने चरम पर हैं और यह सन देश के नेताओं की देख रेख में हो रहा है । अगर ऐसा नहीं है तो इस सवाल का जवाब कोई क्यों नहीं देता की इसके लिये जिम्मेदार कौन है । जब देश की जनता अपना वोट देकर उन्हें जिम्मेदार बनाती है तोवह अपनी जिम्मेदारी से कैसे मुकर सकते हैं और नहीं जिम्मेदारी उठा सकते तो जाना ही होगा और अन्ना यही तो कह रहे हैं की ठीक से देश के लिए काम करो । नहीं कर सकते तो घर बैठो । अब एक नहीं हजार अन्ना जवाब मांगेगे और जनता के सवालों का जवाब देना ही होगा क्योंकि वही इस देश की असली मालिक है । अब समय आ गया है की देश के हर नागरिक को अन्ना बनना पड़ेगा । जय भारत जय हिंद जय जनता ॥
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment